Betul News: बैतूल में गौवंश तस्करी का खुलासा: पिकअप से 10 जीवित और 3 मृत गौवंश बरामद, चालक फरार

On: November 8, 2025 6:37 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी का मामला पकड़ा है। पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन से 10 जीवित और 3 मृत गौवंश बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी गौवंश महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाए जा रहे थे। इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मोर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 7 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरादेही फॉरेस्ट बैरियर मार्ग से एक वाहन अवैध रूप से गौवंश ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया।

हालांकि चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 10 जीवित और 3 मृत गौवंश मिले। बरामद पिकअप वाहन की कीमत करीब 3 लाख रुपये और जीवित गौवंशों की कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

फरार चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 325, मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, सउनि संतोष चौधरी, सउनि राज पहाड़े और आरक्षक बीरबल मीणा की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment