Betul News: चिचोली के आलमपुर में छह दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: October 28, 2025 10:24 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में सोमवार को एक महिला का शव खेत के कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका छह दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, आलमपुर में पूर्व सरपंच पतिराम कुमरे के खेत में मोतीपुर जोड़ के पास स्थित कुएं में एक शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने समाजसेवी डोमा सिंह कुमरे को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा।

मृतका की पहचान गोधना निवासी मलनता धुर्वे (40) पत्नी इमरत धुर्वे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलनता पिछले बुधवार को चिचोली जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन भी बंद था।

छह दिन बाद सोमवार को उसका शव कुएं में मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और एक नामजद व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है।

गांव के लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
चिचोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment