Betul ki Khaber : नेहरू पार्क चौपाटी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई स्टॉल अस्थायी रूप से बंद

On: January 23, 2026 7:41 AM
Follow Us:

Betul ki Khaber : शहर के नेहरू पार्क चौपाटी पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने चौपाटी पर संचालित फूड स्टॉलों से आलू मसाला, पानीपुरी का पानी, पनीर, मंचूरियन, सॉस, चटनी और मेयोनेज़ सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

लिये गए नमूनों की जांच मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके चलते संबंधित स्टॉलों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा गंदगी या नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित दुकानों का पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व भी नेहरू पार्क चौपाटी पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

कार्रवाई के दौरान एमएलबी विद्यालय की छात्राओं को भी चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन तथा आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया की विशेष भूमिका रही। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम भंडारिया, केमिस्ट हेमंत कीर, कार्यालय सहायक योगेश दिवगाया एवं ब्रजेश पटेल शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment