Betul Ki Khabar: ट्रेन यात्रा के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत, हैदराबाद से दिल्ली जा रहा था यात्री

On: November 3, 2025 6:12 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: बैतूल। जिले से गुजर रही दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक सिंह (32) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी ग्राम तोली, तहसील देवप्रयाग, जिला टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोक सिंह अपने चचेरे भाई महेश सिंह के साथ हैदराबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। दोनों हैदराबाद में एक होटल में काम करते थे। यात्रा के दौरान त्रिलोक को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर ट्रेन को घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रोका गया और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया।

रास्ते में ही थम गई सांस

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर युवक को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया। लेकिन जिला मुख्यालय लाते समय रास्ते में ही एम्बुलेंस में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजन आज पहुंचेंगे बैतूल

सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिजन उत्तराखंड से बैतूल के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही है, हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment