Betul Ki Khabar: 1 जनवरी से टोल प्लाजाओं पर ई-डिटेक्शन सिस्टम होगा लागू, हाईटेक निगरानी में फंसेंगे नियम तोड़ने वाले वाहन

On: October 31, 2025 8:26 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: बैतूल। अब जिले के टोल प्लाजाओं से गुजरते ही वाहनों की पूरी जानकारी स्वचालित सिस्टम से जांची जाएगी। 1 जनवरी 2026 से जिले के सभी टोल प्लाजाओं पर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गढ़ा, कुंडी और मिलानपुर टोल प्लाजा सहित जिले के सभी टोल पॉइंट पर यह हाईटेक तकनीक लगाई जा रही है। जब कोई वाहन टोल से गुजरेगा, तो सिस्टम नंबर प्लेट स्कैन कर वाहन के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच करेगा। किसी भी दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने पर ऑटोमेटिक ई-चालान जारी होगा और वाहन मालिक को एसएमएस के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

मोबाइल अपडेट कराना अनिवार्य

ई-डिटेक्शन व्यवस्था लागू होने से पहले आरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों के मोबाइल नंबर अपडेट करने का काम शुरू हो गया है। सभी वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि चालान और अन्य सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।

पूरी तरह पारदर्शी होगी कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक से यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में पारदर्शिता आएगी और किसी भी वाहन चालक के साथ पक्षपात नहीं होगा। अब सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन को और सख्ती से लागू किया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment