Betul Ki Khabar : भाजपा ने सारनी और भौरा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की, संगठन में दिखा नया उत्साह

On: November 4, 2025 7:16 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar : बैतूल। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सारनी और भौरा मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। सारनी में अध्यक्ष गोलू राजपूत और भौरा में अध्यक्ष महेंद्र (रिंकू) सिनोटिया ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सारनी मंडल की नई टीम

सारनी मंडल की कार्यकारिणी में इस बार छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष — विजय वानखेड़े, मुकेश यादव, मीना ददनसिंह, गणेश महस्की, कुबेर डोंगरे और आशा डहेरिया।
महामंत्री — विनय मदने, नन्हे सिंह।
मंत्री — मनोहर विश्वकर्मा, रमेश खवसे, किरन नागले, प्रकाश डहेरिया, शिवकली नर्रे और खुशबू धर्मेंद्र राय।
कोषाध्यक्ष — राजू साहू।

कार्यसमिति में पी.जे. शर्मा, जी.पी. सिंह, ददनसिंह राणा, जगदीश आहूजा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र मानकर, श्याम मदान, परमजीत सिंह सहित 40 से अधिक सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।

भौरा मंडल की कार्यकारिणी

भौरा मंडल में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
उपाध्यक्ष — अनिता शिवम राय, विल्किस बारस्कर, ओमप्रकाश यादव, संतोष नायक, नारायण यादव और असीम शिकदार।
महामंत्री — गोरा धुर्व, बलराम यादव।
मंत्री — रामकिशोर यादव, अनुराधा वर्मा, सरस्वती मवासे, बद्री यादव, राजकुमार काकोड़िया, मीना रामेश्वर वाडिवा।
कोषाध्यक्ष — मस्तराम सिनोटिया।
इसके अलावा मनीष खंडेलवाल को कार्यालय मंत्री, सुनील राठौर को मीडिया प्रभारी और रामकिशोर धुर्वे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

कार्यसमिति में 60 से अधिक सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें युवाओं और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

संगठन में नई ऊर्जा

नई समितियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल रहा। अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूत बनाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment