Betul Ki Khabar: मुलताई के पटेल वार्ड में शराबियों का आतंक, देर रात थाने पहुंचे परेशान वार्डवासी

On: November 11, 2025 7:14 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar: बैतूल। मुलताई नगर के पटेल वार्ड में अवैध शराब बिक्री और खुलेआम शराबखोरी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन होने वाले हंगामों और असामाजिक घटनाओं से तंग आकर सोमवार देर रात वार्डवासी थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता मोहन शिवहरे ने बताया कि जब वे घर लौट रहे थे, तभी नाके पर बैठे कुछ शराबियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और धमकाया। उन्होंने कहा कि पहले शहर में गिनी-चुनी शराब भट्टियां थीं, लेकिन अब सौ से ज्यादा जगहों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने और बेचने से मना करने पर नशे में धुत लोग झगड़े पर उतर आते हैं, जिससे महिलाओं और परिवारों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराबी फरार हो गए। परिहार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और अब तक कई खेप जब्त की गई हैं।

नागरिकों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और शराब कारोबार पर सख्त नियंत्रण की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति कायम रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment