Betul Crime News : घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.11 लाख का माल बरामद

On: January 17, 2026 8:01 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल बाजार पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,11,000 का चोरी का माल बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अमित चौहान (33), निवासी आरुल रोड, बैतूल बाजार, 27 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे परिवार के साथ पूजा के लिए बाहर गए थे। दोपहर लगभग 1:45 बजे लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि चोरी हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी और डॉग स्क्वॉड ने थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने हर्ष उर्फ हर्षवर्धन धुर्वे (22), निवासी चुन्नीढाना गंज; शिव उर्फ लाला बानखेड़े (20), निवासी गुर्गा वार्ड, बैतूल; और कमलेश उर्फ तरुण/अरुण/हांडी उदाशी (22), निवासी गौढाना, हाल इटारसी रोड, बैतूल को गिरफ्तार किया।

बरामद माल में एक सोने की अंगूठी (लगभग ₹40,000), एक जोड़ी चांदी की पायल (₹10,000), दो जोड़ी चांदी की बिछिया और एक मोटरसाइकिल (MP 48 ZD 8945, कीमत ₹60,000) शामिल है। कुल बरामदगी ₹1,11,000 बताई गई है।

न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि शिव उर्फ लाला और कमलेश उर्फ तरुण को जिला जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment