Betul Crime News : बैतूल छात्रवृत्ति घोटाले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 1.44 करोड़ रुपये का गबन

On: January 23, 2026 8:00 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल। जिले में सामने आए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने शुक्रवार को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रकाश बंजारे है, जो जेएच कॉलेज बैतूल में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ था। यह घोटाला करीब डेढ़ साल पहले उजागर हुआ था, जिसमें ‘गांव की बेटी योजना’ के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि में 1 करोड़ 44 लाख 65 हजार रुपये का गबन किया गया।

इस प्रकरण में इससे पहले मुख्य आरोपी व कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेश डहेरिया को चार महीने पहले तथा सहायक ग्रेड-3 रिंकू पाटिल को तीन महीने पूर्व गिरफ्तार किया जा चुका है।

ऑडिट में खुलासा, प्राचार्य ने दर्ज कराई थी शिकायत

पूरा मामला अगस्त-सितंबर 2024 में महालेखाकार ग्वालियर द्वारा की गई ऑडिट जांच के दौरान सामने आया था। जांच में छात्रवृत्ति वितरण में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुईं। इसके बाद 17 दिसंबर 2024 को तत्कालीन प्राचार्य विजेता चौबे ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

फर्जी दस्तावेज और 95 खातों में ट्रांसफर

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज और बिल तैयार कर छात्रवृत्ति की राशि को संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच में सामने आया है कि सरकारी राशि 95 अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई, जो आरोपियों के रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर थे। इन खातों में करीब 3240 बार लेन-देन किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

दो पूर्व प्राचार्य भी आरोपी

एसडीओपी सुनील लाटा ने बताया कि इस प्रकरण में दो पूर्व प्राचार्यों को भी आरोपी बनाया गया है। वे वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी शेष है। मामले की जांच जारी है और आगे और भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment