Betul Crime News : आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक निलंबित, छात्रों से अवैध वसूली के आरोप

On: January 27, 2026 11:18 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल। हमलापुर स्थित सीनियर आदिवासी शासकीय बालक छात्रावास के अधीक्षक राजू इवने को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर छात्रों से प्रवेश के दौरान 6-6 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। दर्जनों छात्रों ने इस संबंध में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

छात्रों ने आवेदन में बताया कि अधीक्षक द्वारा मनमाने ढंग से पैसे वसूले गए। इसके साथ ही छात्रावास में भोजन की खराब गुणवत्ता, अधपका खाना, शौचालयों की सफाई न होना और बिजली की अव्यवस्था की शिकायत भी की गई।

दुर्व्यवहार के भी लगे आरोप

छात्रों ने अधीक्षक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र पर 21 छात्रों के हस्ताक्षर हैं। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए।

जांच के दौरान पालकों से चर्चा में बताया गया कि वसूली गई राशि गद्दे खरीदने के लिए ली गई थी, लेकिन नियमों के अनुसार यह राशि छात्र समिति को खर्च करनी थी। इसके बावजूद अधीक्षक द्वारा स्वयं राशि लेकर गद्दों की खरीदी कराना अनियमितता माना गया।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधीक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने बच्चों को अपने वाहन से सुरक्षित छात्रावास वापस भिजवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment