Betul Crime News : बैतूल के बड़े तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

On: January 30, 2026 7:01 AM
Follow Us:

चार दिन पहले तालाब में कूदने की सूचना से जुड़ सकता है मामल

Betul Crime News : बैतूल शहर के कोठी बाजार क्षेत्र स्थित बड़े तालाब में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने के बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर स्वेटर पहना हुआ है और उसके बाल सफेद बताए जा रहे हैं। पानी में चेहरा डूबा होने के कारण फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

चार दिन पुरानी सूचना से जुड़ने की आशंका

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग चार दिन पहले भी एक व्यक्ति के बड़े तालाब में कूदने की सूचना पुलिस को दी गई थी। उस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी प्रकार का बचाव या तलाशी अभियान नहीं चलाया गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार को मिला शव उसी व्यक्ति का हो सकता है।

गोताखोरों को बुलाया गया

पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया है। शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

हर पहलू से जांच जारी

पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई मौत का हो सकता है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment