Betul Crime News: सारनी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को चंद्रपुर से दबोचा

On: November 12, 2025 8:04 AM
Follow Us:

Betul Crime News: बैतूल। सारनी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान चांद उर्फ चंदू उर्फ सोहेल (20) के रूप में हुई है, जो बैतूल जिले के सारनी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और जिले के ही एक अन्य थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जब वह कुछ समय पहले अपनी मौसी के घर सारनी आई थी, तभी उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद वह अपने घर लौट गई थी। इसके कुछ समय बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

शिकायत की जानकारी मिलते ही सारनी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया और विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे सारनी लाया।

इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के साथ उप निरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक सुभाष मंडलोई और सायबर सेल के आरक्षक राजेंद्र धाड़से की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment