Betul Crime News: बैतूल। आठनेर थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मिनी ट्रक से करीब 15 लाख रुपए की शराब जब्त की है, जबकि ट्रक व अन्य सामान मिलाकर कुल जब्ती का मूल्य लगभग 28 लाख 46 हजार रुपए बताया गया है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने आइसर मिनी ट्रक (MP-13 BB-5573) को रोककर तलाशी ली, जिसमें 1494.72 लीटर अवैध शराब मिली। मौके से दो आरोपियों — राजेंद्र साहू उर्फ राजा (50 वर्ष, निवासी अजमेर) और किशोर आर्य (निवासी चांदू) — को गिरफ्तार किया गया।
जप्त की गई शराब की कीमत 15 लाख 42 हजार 240 रुपए, ट्रक की कीमत 12 लाख रुपए, पानी की बोतलों की कीमत 37 हजार रुपए, और मोबाइल फोन की कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है।
उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसदेही की ओर से एक ट्रक शराब लेकर आ रहा है। उसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह बड़ी जब्ती की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब्त शराब रामकिशोर (निवासी चांदू) की है।
इस पूरी कार्रवाई में टीआई, एसआई, एएसआई दिनेश धुर्वे, संतोष चौधरी, राज पहाड़े, प्रधान आरक्षक पंकज बटके, आरक्षक भीम चंचल और बीरबल मीणा की अहम भूमिका रही।






