Betul Crime News : भैंसदेही में 3.44 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त: मुख्य आरोपी उमेश खंडाइत गिरफ्तार, जिला जेल भेजा

On: February 27, 2026 7:57 AM
Follow Us:

Betul Crime News : भैंसदेही (बैतूल)। अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी उमेश खंडाइत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद बैतूल जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

नाकाबंदी में पकड़ी गई 30 पेटी अंग्रेजी शराब

भैंसदेही पुलिस को 22-23 फरवरी की दरमियानी रात सूचना मिली थी कि धामनगांव से एक स्कॉर्पियो वाहन (MP 04 CK 5106) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भैंसदेही की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर ने रात्रि गश्त टीम को सक्रिय कर रास्ते में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 262.64 लीटर थी, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से वाहन और शराब दोनों को जब्त कर लिया।

एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका था जेल

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया था। लगातार सघन तलाश के बाद पुलिस ने 25 फरवरी की शाम मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिचोलीढाना निवासी 35 वर्षीय उमेश खंडाइत (पिता चैतराम) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी अवैध शराब परिवहन व बिक्री के मामलों में संलिप्त रहा है।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट, तनवीर खान, सुनील, नरेंद्र, सोनू और महिला आरक्षक जिया की अहम भूमिका रही।

भैंसदेही (बैतूल)। अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी उमेश खंडाइत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद बैतूल जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

नाकाबंदी में पकड़ी गई 30 पेटी अंग्रेजी शराब

भैंसदेही पुलिस को 22-23 फरवरी की दरमियानी रात सूचना मिली थी कि धामनगांव से एक स्कॉर्पियो वाहन (MP 04 CK 5106) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भैंसदेही की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर ने रात्रि गश्त टीम को सक्रिय कर रास्ते में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 262.64 लीटर थी, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से वाहन और शराब दोनों को जब्त कर लिया।

एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका था जेल

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया था। लगातार सघन तलाश के बाद पुलिस ने 25 फरवरी की शाम मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिचोलीढाना निवासी 35 वर्षीय उमेश खंडाइत (पिता चैतराम) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी अवैध शराब परिवहन व बिक्री के मामलों में संलिप्त रहा है।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कमरे, आरक्षक नारायण जाट, तनवीर खान, सुनील, नरेंद्र, सोनू और महिला आरक्षक जिया की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment