Betul Crime News: मुलताई में गौ तस्करी का पर्दाफाश: इनोवा कार से पांच गोवंश बरामद, आरोपी फरार – वाहन जब्त

On: November 2, 2025 10:08 AM
Follow Us:

Betul Crime News: मुलताई (बैतूल)। रविवार सुबह मुलताई क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला सामने आया, जहां बजरंग दल और गोपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने एक इनोवा कार से पांच गोवंशों को मुक्त कराया। बताया गया कि गोवंशों को ठूंसकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। घटना के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर शुरू हुई पीछा कार्रवाई

बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि संदिग्ध इनोवा कार (MH02BD7441) में अवैध रूप से गोवंशों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दीपांशु साहू, प्रवीण राऊत और राहुल मालवीय सहित दल के कार्यकर्ताओं ने मालेगांव के पास श्रीरामदेव राजस्थानी ढाबा के पास वाहन का पीछा किया।

ड्राइवर फरार, वाहन छोड़ा मौके पर

कार्यकर्ताओं द्वारा कार रोकने की कोशिश करने पर चालक वाहन सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मुलताई थाने की टीम मौके पर पहुंची और गोपुत्र सेना के सदस्यों की मदद से सभी गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, गोवंशों को भेजा गौशाला

स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने आरोपी की इनोवा कार में तोड़फोड़ कर दी। पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जानवरों की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद गोवंशों को काऊ कैचर वाहन से सुरक्षित गौशाला भेजा गया।

पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच

पुलिस ने वाहन को जब्त कर मुलताई थाने में खड़ा किया है और फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

सख्त कार्रवाई की मांग

बजरंग दल पदाधिकारियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए मांग की कि गौ तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
मौके पर भूपेश साहू, सागर बजरंगी, पंकज बिहारे, धर्मेंद्र नरवरे, छोटू पाटिल और नरेंद्र साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment