Betul Crime News: बैतूल। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत बैतूल कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में की गई।
मामला 27 अक्टूबर 2025 का है, जब एक महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनीष यदुवंशी, निवासी हरन्या (थाना बोरदेही), ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 1024/2025 दर्ज कर BNS की धारा 69, 351(2) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(va) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष यदुवंशी (27 वर्ष) को 9 नवंबर को हरन्या से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में टीआई नीरज पाल, उप निरीक्षक चित्रा कुमरे, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक जतिराम और आरक्षक सोनू सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






