Betul Crime News: नौकरी का झांसा देकर 2.20 लाख की ठगी, फर्जी आईडी कार्ड और नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

On: October 31, 2025 8:09 AM
Follow Us:

Betul Crime News: बैतूल। सारणी पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने खुद को गैलन इंडिया लिमिटेड, नागपुर का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से ₹2.20 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल फोन और ₹10 हजार नकद जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शोभापुर निवासी रामसिंह सिकरवार (65) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नागपुर निवासी राजीव सिंह (46) ने उनके बेटे को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बड़ी रकम हड़प ली और बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर से सूचना मिलने पर राजीव सिंह को खैरवानी जोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में मिले फर्जी दस्तावेज

आरोपी के पास से दो फर्जी वोटर आईडी (रितेश पनिया और अतुल तिवारी नाम से), दो फर्जी रोजगार अधिकारी आईडी कार्ड, तीन मोबाइल फोन और ₹10 हजार नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से लोगों को नौकरी का लालच देकर ठगी कर रहा था।

अन्य मामलों की जांच जारी

पूछताछ में राजीव ने स्वीकार किया कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए भोले-भाले लोगों को ठगता था। पुलिस को शक है कि उसने अन्य जिलों में भी इसी तरह के अपराध किए हैं।

30 अक्टूबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उनि नितिन उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक सुभाष मंडलोई और मोनू उईके की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment