Betul Accident News: रामपुर खोखरा में खेलते-खेलते मासूम की मौत, सांस रुकने से गई जान, फेफड़े पिचके मिले

On: October 28, 2025 11:32 AM
Follow Us:

Betul Accident News: बैतूल जिले के रामपुर खोखरा गांव में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब खेलते-खेलते एक पांच वर्षीय बच्ची की अचानक मौत हो गई। मृतका का नाम मनाली जावस्कर बताया गया है। वह मेहतगांव की रहने वाली थी और त्योहार मनाने अपने बड़े पापा केजा जावस्कर और बड़ी मम्मी के घर आई हुई थी।

सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच मनाली घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घबराए परिजनों ने तुरंत उसे पाढर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। रिपोर्ट में बच्ची के फेफड़े पिचके हुए मिले, जिससे डॉक्टरों ने सांस रुकने (रेस्पिरेटरी अरेस्ट) या घुटन (एसफिक्सिया) के कारण मौत होने की आशंका जताई है।

पाढर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक जांच में किसी बाहरी चोट या दुर्घटना के सबूत नहीं मिले हैं।

परिजनों के अनुसार, मनाली के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कुछ दिन पहले बच्ची की तबीयत हल्की खराब थी, जबकि उसकी दादी भी बीमार हैं।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment