Train Accident : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक गंभीर घायल, पैर कटा

On: May 24, 2026 12:05 PM
Follow Us:

Train Accident : मुलताई रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में युवक को नागपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुलताई निवासी मनीष महतकर पिता हरि प्रसाद महतकर अपनी मां को मेमो ट्रेन से नागपुर भेजने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। मां को ट्रेन में बैठाने के बाद वह प्लेटफॉर्म पर रखा बाकी सामान लेने नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनीष ने चलती ट्रेन में दोबारा चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उनका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसे में उनका पैर बुरी तरह घिस गया और कटकर अलग हो गया।

घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने घायल युवक की मदद की। मनीष को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से बचने की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से यात्रियों को लगातार जागरूक करने की मांग की है।

रेलवे प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment