Multai Fire Accident : बघौली में गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 10 एकड़ फसल जलकर राख

Follow Us:

Multai Fire Accident : मुलताई। ग्राम बघौली में शनिवार सुबह गन्ने के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए करीब 10 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई। इस आगजनी में किसान राजेश बारंगे और भरत बारंगे की गन्ने की फसल पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारी मनोज सिंह और सुमित पुरी ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेत का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण शॉर्ट सर्किट या किसी की लापरवाही को आगजनी की वजह मान रहे हैं। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment