Betul News : वंदे भारत एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र पटेल

Follow Us:

सार्वजनिक परिवहन अपनाने का दिया संदेश

Betul News : बैतूल। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री Narendra Shivaji Patel मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल से बैतूल पहुंचे। उन्होंने अपनी इस यात्रा के जरिए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की है।

सार्वजनिक परिवहन से ईंधन और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा

मंत्री पटेल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल ईंधन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और यातायात का दबाव कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आमजन से भी दैनिक जीवन में अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि यदि लोग निजी वाहनों के बजाय बस और ट्रेन जैसे सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें, तो प्रदूषण में कमी आएगी और संसाधनों की भी बचत होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment