Betul News : ताप्ती नदी में डूबने से किसान की मौत, कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

Follow Us:

Betul News : बैतूल। जिले के थानी निवासी अनिल वरकड़े की ताप्ती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे बोरिकास गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान वह अन्य लोगों के साथ ताप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे।

नहाते समय अनिल अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजन अनिल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक अनिल वरकड़े खेती-किसानी का कार्य करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है, जो मजदूरी करता है, जबकि बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment