Betul Accident News : मुलताई के पास डाक पार्सल कंटेनर ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालु घायल

Follow Us:

सतलोक आश्रम जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, दो बच्चों सहित कई घायल

Betul Accident News : मुलताई के पास रविवार रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार डाक पार्सल कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार चार श्रद्धालु और दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु छिंदवाड़ा से सतलोक आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऑटो चालक रेशम नायक ने बताया कि वे बैतूल के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मुलताई के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डाक पार्सल कंटेनर ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में भागवंती (45), हितेंद्र (8), साधु (40) और रामकली (28) घायल हो गए। इसके अलावा साहिल (7) और एक अन्य बच्चे को भी चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के आईएमटी अलकेश गावंडे और पायलट जितेंद्र मगरदे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment