Betul Accident News : भोपाल से लौट रहे BCA छात्रों की दर्दनाक मौत, बरेठा घाट में बोलेरो-बाइक की भिड़ंत

On: May 16, 2026 10:01 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे-46 पर बरेठा घाट के पास निशाना जोड़ में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हुआ। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान जुन्नारदेव के तेलीबर निवासी 21 वर्षीय आश्विनी उइके और बिहार के रोहतास निवासी 19 वर्षीय अक्षय कुमार के रूप में हुई है। दोनों भोपाल स्थित SAGE University में बीसीए सेकंड ईयर के छात्र थे। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर भोपाल से जुन्नारदेव की ओर जा रहे थे। हादसे में उनके साथ मौजूद आयुष भारती निवासी मुंगेर (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया।

शादी समारोह में जा रही थी बोलेरो

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन सेमरतार से भौरा की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। निशाना जोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो में सवार कुही रानीपुर निवासी 40 वर्षीय गोपाल पंद्राम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रॉन्ग साइड ओवरटेक बना हादसे की वजह

अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अरविंद कमरे ने बताया कि दोनों मृत छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह रॉन्ग साइड से ओवरटेक करना सामने आ रही है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर बोलेरो वाहन सड़क के दाहिने हिस्से यानी रॉन्ग साइड में खड़ा मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment