Fire Brigade Multai : नरवाई की आग से 7 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

Follow Us:
परमंडल गांव में किसान को 70 हजार से अधिक का नुकसान, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग उठाई

Fire Brigade Multai : मुलताई क्षेत्र के ग्राम परमंडल में शुक्रवार दोपहर नरवाई की आग से एक किसान की लगभग 7 एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना में किसान राजेश चोरे को 70 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि किसान राजेश चोरे के पड़ोसी खेत मालिक गणेश किशोर ने अपने खेत में नरवाई जलाई थी। तेज गर्मी और हवाओं के कारण आग तेजी से फैलते हुए राजेश चोरे के खेत तक पहुंच गई और देखते ही देखते गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर टीम के ड्राइवर राकेश बारंगे और कर्मचारी गिरीश पिपले ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के अन्य खेतों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

पीड़ित किसान राजेश चोरे ने बताया कि तैयार गन्ने की फसल जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं क्षेत्र के किसानों ने नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में नरवाई जलाने से आगजनी की घटनाएं होती हैं, जिससे किसानों की मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो जाती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment