Betul Road Accident : आमला पंखा रोड पर सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत

Follow Us:

Betul Road Accident : बैतूल जिले के आमला पंखा रोड पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान बैलमडाई निवासी पिब्बो बाई पति मधु विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिब्बो बाई बुधवार रात करीब 10:30 बजे एक शादी समारोह से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। मौके से गुजर रहे एक बच्चे ने उन्हें देखा और तत्काल एम्बुलेंस व परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रात करीब 12:38 बजे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन गुरुवार तड़के करीब 3:25 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फिलहाल शव को जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment