NH-47 Accident News : बैतूल में NH-47 पर बड़ा हादसा टला: आम से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो लोग सुरक्षित

Follow Us:
सारणी के पास बरेठा तिराहे की घटना, ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

NH-47 Accident News : बैतूल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-47 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सारणी के पास बरेठा तिराहे पर आम से भरा एक ट्रक अचानक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार, दोपहर में सूचना मिली कि बरेठा घाट के पास एक ट्रक कार पर पलट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि ट्रक (MH 40 CT 7999) कार (MH 49 CD 6354) के ऊपर पलटा हुआ है। कार में सवार नागपुर निवासी विकास मेसराम और शुभम मेसराम वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एएसआई भीकम सिंह राज ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार चालक इटारसी की ओर जाते हुए सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के लिए ब्रेक लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से ढलान पर आ रहा आम से भरा ट्रक असंतुलित हो गया। ट्रक चालक ने कार को बचाने का प्रयास करते हुए ब्रेक लगाया और वाहन मोड़ा, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और ट्रक कार पर पलट गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सुचारू कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment