Multai Accident News : मुलताई में दर्दनाक सड़क हादसा: इंजीनियर की मौत, पत्नी गंभीर घायल, मासूम सुरक्षित

On: April 19, 2026 10:05 AM
Follow Us:

Multai Accident News : मुलताई (बैतूल)। क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका तीन वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया।

मृतक की पहचान चिल्हाटी निवासी कमलेश बोबड़े के रूप में हुई है, जो भोपाल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, कमलेश अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से एक पारिवारिक सगाई समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मल्हारा पंखा के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि कमलेश को बाइक सहित लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद कमलेश की पत्नी और बच्चा बाइक से दूर जा गिरे। हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ और सुरक्षित है।

हादसे के बाद आरोपी चालक टोल मार्ग से न जाकर चिल्हाटी के रास्ते फरार हो गया। पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग हाथ लगा है। चिल्हाटी में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कार कैद हुई है, जिससे आरोपी की पहचान की उम्मीद है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment