Social Worker Award : डॉ. कीर्ति सिंह को ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मान, बैतूल में खुशी की लहर

On: April 19, 2026 8:56 AM
Follow Us:

Social Worker Award : बैतूल। जिले की प्रतिभाशाली कलाकार और शिक्षाविद् डॉ. कीर्ति सिंह को हाल ही में प्रतिष्ठित ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय, भोपाल में ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष (एचओडी) के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. सिंह को यह सम्मान ललित कला, मूर्तिकला और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति में उनके समर्पण, रचनात्मकता और समाज के प्रति असाधारण सेवा भावना की सराहना की गई है। साथ ही उनके कार्यों को प्रेरणादायक और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया है।

डॉ. कीर्ति सिंह इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से बैतूल जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।

उनकी इस सफलता पर बैतूल के कला प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment