Multai Crime News : मुलताई मेले के झूलों को लेकर विवाद, संचालकों पर एफआईआर की तैयारी

On: March 12, 2026 9:22 AM
Follow Us:

Multai Crime News : मुलताई। नगर में वर्ष 2025 में आयोजित मुलताई मेले के झूलों को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका मुलताई ने झूला संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने मुलताई पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने 27 दिसंबर 2025 को मुलताई मेले के लिए करीब 15 लाख रुपए मूल्य के झूलों का ठेका दिया था। मेले में मनोरंजन के लिए बड़े झूले लगाए गए थे, जिनके संचालन के बदले नगर पालिका द्वारा किराया तय किया गया था। यह राशि झूला संचालकों को नगर पालिका में जमा करनी थी।

बिना सूचना झूले और सामग्री हटाकर ले गए संचालक

नगर पालिका के अनुसार मेले की अवधि समाप्त होने के बाद झूला संचालकों ने बिना किसी पूर्व सूचना के झूले और उनसे संबंधित सामग्री हटा ली। इतना ही नहीं, नगर पालिका द्वारा निर्धारित किराया भी अब तक जमा नहीं कराया गया है। इस जानकारी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

कई बार संपर्क के बाद भी नहीं जमा कराया किराया

सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि झूला संचालकों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बकाया किराया जमा नहीं कराया। साथ ही बिना सूचना दिए झूले और सामग्री भी हटा ली गई।

कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

नगर पालिका ने अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि यह मामला नगर पालिका की आय से जुड़ा है, इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका ने मुलताई पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित झूला संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment