Betul Accident News : पाढर बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर, 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत

On: March 10, 2026 10:44 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। पाढर बाईपास के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। मेले से लौट रहे युवकों की दो बाइकें पाढर बाईपास के पास आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पाढर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में सेहरा भग्गुढाना, थाना चिचोली निवासी संतोष पिता सलकराम उइके (18) की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन मंगलवार सुबह तड़के उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैतूल भेजा गया, जहां मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक संतोष अपने परिवार में दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और संतोष भी परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करता था। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment