Betul Crime News : ओडिशा से दबोचा गया गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड, बैतूल जीआरपी ने नेटवर्क का किया भंडाफोड़

On: March 1, 2026 7:05 AM
Follow Us:

Betul Crime News : Government Railway Police (जीआरपी) बैतूल ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी नौसाद अली उर्फ मामा (33) को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बैतूल लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जीआरपी प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि आरोपी मूल रूप से Howrah का रहने वाला है और फिलहाल Gajapati district की फॉरेस्ट गेट कॉलोनी में रह रहा था। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 08/26 के तहत Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 8/20 और 29 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सप्लाई चेन का मुख्य कड़ी

पुलिस जांच में सामने आया है कि नौसाद अली उर्फ मामा गांजा सप्लाई करने का मुख्य संचालक था। शाहिद नामक व्यक्ति उससे मादक पदार्थ मंगवाकर आगे अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। पूछताछ में नेटवर्क के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं साथी

जीआरपी के अनुसार, पिछले महीने इसी नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें पश्चिम बंगाल निवासी ताजिम अनवर तथा आगर मालवा के शाहिद खान और सुनील नायक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब चार-चार किलो गांजा बरामद किया था।

इन्हीं आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस नौसाद अली तक पहुंचने में सफल रही। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पूरे गिरोह की कड़ी उजागर हो गई है।

जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जीआरपी का दावा है कि इस कार्रवाई से रेलवे मार्ग से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment