Betul Crime News : मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

On: March 10, 2026 10:38 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल। शहर के मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर मिले एक अज्ञात युवक के शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी। रविवार को मिले इस शव को पुलिस ने शिनाख्त के प्रयासों के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा था, लेकिन पहचान न होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद नगर पालिका ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था शव

रेलवे पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

तीन दिन तक मर्चुरी में रखा रहा शव

पंचनामा कार्रवाई के बाद रविवार शाम करीब 5 बजे शव को बैतूल जिला अस्पताल की मर्चुरी (शवगृह) में रखवाया गया था। पुलिस ने युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी और गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया, लेकिन तीन दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

सफेद शर्ट और जींस में था युवक

पुलिस के अनुसार मृतक युवक ने सफेद रंग की शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसकी पहचान के लिए जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव नगर पालिका को सौंप दिया, जहां नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment