Betul Suicide News : पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में मौत

On: March 6, 2026 6:27 AM
Follow Us:

Betul Suicide News : बैतूल। जिले के बोर्देही थाना क्षेत्र के टापरवाणी गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 39 वर्षीय प्रमिला पति शम्मूलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को प्रमिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 5 मार्च की दोपहर महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत बोर्देही से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को हुआ पोस्टमार्टम
शुक्रवार को जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और मौत की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं पति शम्मूलाल ने भी इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई
मृतका के भाई ने बताया कि प्रमिला के चार बेटियां और एक बेटा है, जिनमें सबसे बड़ी बेटी करीब 14 साल की है। भाई के अनुसार, उसका पति गांव में खेती और मजदूरी करता है तथा अक्सर शराब पीकर विवाद करता था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक तनाव के चलते ही प्रमिला ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच डायरी बोर्देही थाने को भेज दी गई है, जहां पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। महिला ने किस प्रकार का जहर खाया था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment