Betul Khabar : शासकीय हाईटेक लाइब्रेरी को मिली 40 से अधिक नई पुस्तकें

On: March 2, 2026 10:58 AM
Follow Us:

व्यापारियों की पहल से प्रतियोगी छात्रों को बड़ी राहत

Betul Khabar : नगर संवाददाता। शहर की एकमात्र शासकीय हाईटेक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अब पर्याप्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। नगर के व्यापारियों ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 40 से अधिक उपयोगी पुस्तकें लाइब्रेरी को भेंट की हैं। पुस्तकों की कमी के कारण छात्रों को तैयारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री Sukhdev Panse, नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Arun Yadav ने लाइब्रेरी पहुंचकर पुस्तकें लाइब्रेरियन को सौंपीं। व्यापारी संदीप सोनी, ओमप्रकाश अग्रवाल और सुमित शिवहरे ने छात्रों की समस्या जानने के बाद पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

व्यापारी संदीप सोनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी होनहार छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी में अध्ययन करने आते हैं। पर्याप्त पुस्तकों के अभाव में उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई हो रही थी। इसी को देखते हुए यह पहल की गई।

व्यापारी सुमित शिवहरे ने बताया कि इस लाइब्रेरी से पढ़कर 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शासकीय सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। छात्रों की मांग के अनुरूप एसएससी, एमपी पीएससी, यूपीएससी, रेलवे, नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 40 से अधिक उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

मेधावी छात्र का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान यूजीसी नेट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर दसवीं रैंक प्राप्त करने वाले लाइब्रेरी के छात्र लोकेश सेवतकर को Sukhdev Panse द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Arun Yadav ने छात्रों की सुविधा के लिए अपनी ओर से एक कूलर प्रदान करने की घोषणा भी की।

पुस्तकें भेंट किए जाने पर सभी छात्र-छात्राओं ने व्यापारियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment