Shivaji Jayanti : बैतूल में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, निकलीं भव्य शोभायात्राएं

On: February 19, 2026 10:59 AM
Follow Us:

Shivaji Jayanti : बैतूल। शहर में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला क्षत्रिय मराठा समाज तथा क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम, रैलियां और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और समाजजनों को शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।

क्षत्रिय मराठा समाज, बैतूल द्वारा सबसे पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए बैतूल गंज स्थित राधा कृष्ण धर्मशाला पहुंची। यहां मंचीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मरीजों को वितरित किया अंकुरित आहार
वहीं क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन ने सेवा कार्य के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। समाज के सदस्यों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को अंकुरित आहार वितरित किया। इसके बाद छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन से विशाल रैली निकाली गई।

शिवाजी चौक पर माल्यार्पण, ऑडिटोरियम में कार्यक्रम
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शिवाजी चौक पहुंची, जहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली का समापन ऑडिटोरियम में हुआ, जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे तथा पूर्व संगठन अध्यक्ष दिनेश महस्की सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन पराक्रम, संगठन शक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है तथा उनकी शिक्षाएं हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment