Betul Khaber : बैतूल में कांग्रेस संगठन का विस्तार, जिला संगठन महासचिव सहित चार नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

On: February 11, 2026 7:23 AM
Follow Us:

Betul Khaber : बैतूल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बैतूल जिले में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला स्तर पर एक जिला संगठन महासचिव तथा चार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजभूषण पांडे को बैतूल जिले का जिला संगठन महासचिव बनाया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने जारी किया। वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद जिले में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर जारी सूची में आमला से विजेन्द्र भावसार, सारणी से बटेश्वर भारती, सारणी ग्रामीण से ललित यादव और बोरदेही से महेश यादव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई है। साथ ही उन्हें कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए ब्लॉक व जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन नियुक्तियों के बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment