Betul Crime News : दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

On: February 2, 2026 7:14 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर पीड़िता के पति को भेज दिया था।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 23 जनवरी 2025 को गंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि अमरलाल पिता शिवराम यादव, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे धमकाते हुए उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर पति को भेजे
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिए, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, आईटी एक्ट की धारा 67 तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(w) और 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विशेष टीम बनाकर की गई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने अमरलाल यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम बम्हनी, जो वर्तमान में साईं मंदिर के पास ग्रीन सिटी में रह रहा था, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे 1 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक पवन कुमरे, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गजानंद वाडिया एवं आरक्षक नरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment