बैतूल, 27 जनवरी 2026।
Betul ki Khaber : जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने माता-पिता को खो चुके बालक को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। योजना के तहत बालक को अब प्रतिमाह 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। जनसुनवाई में 76 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

भारत पर्व में देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियां
जे.एच. कॉलेज ऑडिटोरियम में “लोकतंत्र का लोक उत्सव – भारत पर्व” का भव्य आयोजन हुआ। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व लोकनृत्यों से स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही

नई रोजगार योजना: युवाओं को 15 हजार, नियोक्ता को 3 हजार प्रतिमाह सहायता
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नई नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, प्रत्येक नए कर्मचारी पर नियोक्ता को 3 हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन मिलेगा। जिले में ईपीएफ पंजीकृत संस्थानों के लिए पंजीयन शुरू हो गया है।







