Betul Accident News: बैतूल बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, छात्रा समेत दो गंभीर

On: November 11, 2025 6:41 AM
Follow Us:

Betul Accident News: बैतूल। जिले के बैतूल बाजार क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम थावड़ी निवासी करण उइके (20) अपने मित्र कृष्ण पंद्रम के साथ बाइक से बैतूल बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में उन्हें स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा मिली, जिसे उन्होंने लिफ्ट दे दी। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बैतूल बाजार की ओर बढ़े।

नहर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने करण उइके को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्ण पंद्रम और छात्रा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment