Betul Accident News: धारागोहान के पास दो बाइक में आपस में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

On: November 9, 2025 10:20 AM
Follow Us:

Betul Accident News: बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के धारागोहान गांव के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आमापठार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार इमरत धुर्वे (54 वर्ष), पिता भोला धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार संजय उइके (20 वर्ष), पिता नवल उइके गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल शासकीय अस्पताल भीमपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई संतोष रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर मर्ग कायम किया तथा पंचनामा तैयार किया।

दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम देर शाम भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment