Betul Crime News: कोयला खदान चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – 20 हजार के तांबे के तार बरामद

On: November 8, 2025 7:00 AM
Follow Us:

Betul Crime News: बैतूल जिले के सारणी क्षेत्र में स्थित वेकोलि तवा-01 खदान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को पाथाखेड़ा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग ₹20,000 कीमत के तांबे के तार बरामद किए हैं।

खदान से चोरी, कर्मचारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

यह घटना गुरुवार की है। वेकोलि कर्मचारी अरुण वर्मा (31 वर्ष, निवासी जैरी चौक, शोभापुर) ने पाथाखेड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने तवा-01 खदान परिसर में घुसकर तांबे के तार चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सारणी में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा आरोपी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने राहुल मेलवे उर्फ डाकू (23 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, पाथाखेड़ा) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी से मिला तांबे का तार

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से लगभग 18 फीट लंबा तीन-कोर वाला तांबे का तार बरामद किया। बरामद सामान की कीमत लगभग ₹20,000 आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, साथ ही उसे स्थानीय बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

खदान क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी

पाथाखेड़ा पुलिस का कहना है कि खदानों में होने वाली चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, एएसआई अजय भाट, एएसआई शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक रविमोहन दर्शिमा और आरक्षक अनुज यादव शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment