Betul News: दौरे के दौरान एडीजे तपेश कुमार दुबे का हार्ट अटैक आने से निधन, न्यायिक सेवा को अपूरणीय क्षति

On: November 6, 2025 7:15 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल। आमला न्यायालय में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) तपेश कुमार दुबे का बुधवार को ग्राम लादी में निरीक्षण के दौरान अचानक निधन हो गया। बताया गया कि दौरे के बीच उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी हृदयगति रुक गई। वे 55 वर्ष के थे।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत चिकित्सकों को बुलाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही प्रशासनिक और न्यायिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रशासन ने जताया दुख

एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि “न्यायाधीश दुबे का निधन न्यायिक सेवा के लिए बड़ी क्षति है।” प्रशासन की ओर से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

छिंदवाड़ा के थे निवासी

स्व. तपेश कुमार दुबे मूल रूप से छिंदवाड़ा जिले के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। प्रशासन ने उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment