Betul News: बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। ग्राम कटकुही निवासी 29 वर्षीय बबली कवड़े को सोमवार रात परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे दिन मृतिका का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौपा। बहरहाल चिंचोली पुलिस ने फरियादी संदीप पिता झामसिंग कवडे निवासी कटकुही की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 143/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया।
पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाया?
वहीं सूत्रों की माने तो पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हुई और चिचोली अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा, उसके आधार पर ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।






