Betul Accident News : बैतूल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने कुचला भेड़ों का झुंड, 26 की मौत – ड्राइवर फरार

On: November 2, 2025 7:15 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गईं। हरदा-बैतूल नेशनल हाईवे (NH-47) पर कुरसना गांव के पास यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक ट्राला अनियंत्रित होकर भेड़ों के झुंड में जा घुसा।

कुरसना गांव के पास हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, ट्राला (नंबर RJ04 GD 2421) बैतूल से इंदौर की ओर जा रहा था। उसी दौरान हरदा की दिशा से आ रहा भेड़ों का झुंड सड़क पार कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने झुंड को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 26 भेड़ें मारी गईं और करीब आधा दर्जन घायल हो गईं।

राजस्थान के गड़ेरिया की थीं भेड़ें

मृत भेड़ें राजस्थान के जालौन जिले के रहने वाले चरवाहे मुड़ा राम रिवारिया की बताई गई हैं। वे अपने झुंड को लेकर मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में चराई के लिए आए थे।

ड्राइवर फरार, ट्राला जब्त

दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ देर तक जाम की स्थिति

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस की कार्रवाई और स्थानीय लोगों की मदद से मार्ग को दोबारा चालू कराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment