Betul News: बैतूल बाजार में बैंक के पास खंभे में लगी आग, सुरक्षाकर्मी ने दिखाया साहस

On: October 30, 2025 6:58 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल। सुभाष वार्ड स्थित यूनियन बैंक शाखा के पास बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के खंभे के केबल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और चिंगारियां उड़ने लगीं। उस समय बैंक में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे हड़कंप का माहौल बन गया।

बैंक प्रबंधन ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन मदद पहुंचने में देर होती देख सुरक्षाकर्मी राजेंद्र हारोड़े ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने बैंक में रखे अग्निशामक यंत्र (सीज फायर) का उपयोग करते हुए सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर आग कुछ देर और भड़कती रहती तो बैंक के बाहर खड़े वाहन और मुख्य प्रवेश द्वार इसकी चपेट में आ सकते थे।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि इलाके में पुराने और ढीले केबल लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं की जा रही।

निवासियों ने मांग की है कि विभाग तत्काल जर्जर तारों और केबलों की जांच और मरम्मत कराए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment